टीबी रिपोर्ट अपलोड करने की मिली जानकारी

टीबी रिपोर्ट अपलोड करने की मिली जानकारी

प्रतिनिधि, महेशपुर: महेशपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मासिक बैठक एवं टीबी रोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने की. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी जांच की नई विधि और निश्चय पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई. डॉ. किस्कू ने सीएचओ, जीएनएम, एएनएम और बीटीटी सहित अन्य कर्मियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. बैठक में परिवार नियोजन, टीकाकरण, छिड़काव और प्रतिरक्षण जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए गए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों. मौके पर बीएम शैलेश कुमार, डॉ. अंजनी कुमार भगत, जगरनाथ कुमार, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >