पुलिस पहुंची तो कोयला छोड़ भागे कारोबारी, पाकुड़ में 23 साइकिलों पर लदा 30 क्विंटल कोयला जब्त

नगर थाने की पुलिस ने पाकुड़ में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसा है. छापेमारी के दौरान 23 साइकिलों पर लदा करीब 30 क्विंटल कोयला जब्त किया गया. पुलिस को देखते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान पुलिस ने 23 साइकिलों पर लदा करीब 30 क्विंटल कोयला बरामद किया. पुलिस को देखते ही साइकिल चालक मौके पर साइकिल छोड़कर फरार हो गये.

पुलिस ने कोयला लदी सभी साइकिलों को जब्त कर थाना लाया. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीपीओ कुमार गौरव के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी थी. इस दौरान करीब 30 क्विंटल कोयला बरामद हुआ, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी रखने का दावा

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >