फिंगरप्रिंट के बिना खाते से 13,700 रुपये निकासी का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

हाथकाठी गांव की भारती देवी ने बैंक ऑफ इंडिया खाते से 13,700 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि एईपीएस के माध्यम से उनकी फिंगरप्रिंट के बिना पैसे निकाले गए हैं. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रतिनिधि, हिरणपुर : थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने बैंक खाते से बिना किसी अनुमति के कुल 13,700 रुपये की निकासी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने की मांग की है.

आवेदन में भारती देवी, पति नन्दलाल साहा, गांव हाथकाठी ने बताया है कि उनका बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है. शिकायत के अनुसार उनके खाते से 2 अगस्त 2026 को 8,800 रुपये तथा 7 अगस्त 2026 को 4,900 रुपये, यानी कुल 13,700 रुपये की निकासी की गई.

एईपीएस से निकासी का आरोप

महिला का आरोप है कि उक्त राशि एईपीएस के माध्यम से उनके फिंगरप्रिंट के बिना निकाली गई है. महिला ने आवेदन में कहा है कि उन्होंने स्वयं उक्त निकासी नहीं की है.

जांच कर कार्रवाई की बात

उन्होंने थाना प्रभारी से मामले का अवलोकन कर खाते से हुई कथित अवैध निकासी की शिकायत दर्ज करने तथा मामले की जांच कराने की मांग की है. इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शिकायत के आलोक में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >