बकरीद को लेकर पाकुड़ में निकाला गया फ्लैग मार्च

पाकुड़. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

संवाददाता, पाकुड़. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान आमजनों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च सिदो- कान्हू मुर्मू पार्क से शुरू होकर आंबेडकर चौक तक निकाला गया. प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न मार्गों में मार्च किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक करना था. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. फ्लैग मार्च में पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >