मत्स्य पालकों का केसीसी के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन

कृषि उत्पादन बाजार समिति में मत्स्य पालकों को जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

पाकुड़. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (मत्स्य प्रभाग) की ओर से कृषि उत्पादन बाजार समिति में मत्स्य पालकों को जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि डीसी मनीष कुमार मौजूद रहे. कार्यशाला में मत्स्य संपदा योजना, बोट सब्सिडी योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया और विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यशाला में डीसी मनीष कुमार ने सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. जिले के मत्स्य पालकों को मछली पालन कर स्वावलंबन की राह पर चलने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि मछलियों को समय पर खाना और दवा जरूर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >