सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को हुई परीक्षा

पाकुड़. जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर सोमवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी.

पाकुड़. जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर सोमवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राज प्लस टू व सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई. राज प्लस टू विद्यालय के अनुसार कक्षा छह में नामांकन के लिए 257 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे, जिसमें 199 विद्यार्थी शामिल हुए. वहीं वर्ग 9 में नामांकन के लिए 200 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे, जिसमें 118 विद्यार्थी शामिल हुए. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में केजी से लेकर नवम तक के लिए प्रवेश परीक्षा में 219 विद्यार्थियों में से 195 विद्यार्थी शामिल हुए. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 221विद्यार्थी में से 185 बच्चे उपस्थित हुए. 36 अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >