पाकुड़ के डॉ. मनोहर कुमार बने विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य, राज्यपाल सह कुलाधिपति ने किया नामित

केकेएम बीएड महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोहर कुमार को राज्यपाल ने विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य नामित किया है. यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. डॉ. कुमार ने ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया है.

प्रतिनिधि, पाकुड़ : केकेएम बीएड महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के जिला प्रमुख डॉ. मनोहर कुमार को राज्यपाल सह कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य के रूप में नामित किया है. यह नामांकन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा 41(5)(ठ) में निहित प्रावधानों के तहत किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

सीनेट की भूमिका पर दी जानकारी

डॉ. मनोहर कुमार ने कहा कि सीनेट विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण शासी निकायों में से एक है. इसके सदस्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रम, नीतियों, बजट और प्रशासनिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और निर्णय प्रक्रिया में भाग लेते हैं.

ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की बात

उन्होंने कहा कि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा. विश्वविद्यालय के हित में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >