पाकुड़. नगर परिषद क्षेत्र में मानदेय विवाद के कारण आकांक्षा इंटरप्राइजेज के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे शुक्रवार को डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं हो पाया और लोगों को परेशानी हुई. कर्मियों का आरोप है कि कंपनी सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई भत्ते के बाद दिए गए 631 रुपए दैनिक वेतन के वादे से मुकर रही है और केवल 474 रुपए देने को तैयार है. आकांक्षा के स्टेट हेड नीरज मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मियों से लाइसेंस की मांग की गई थी. सफाई कर्मियों के द्वारा लाइसेंस नहीं दिया गया और हड़ताल पर चले गए. बोले कि जल्द ही सफाई कर्मियों से वार्ता कर डोर टू डोर कचरा उठाव का काम शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े.
डोर टू डोर सफाई कर्मी हड़ताल पर, लोगों को हो रही परेशानी
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में मानदेय विवाद के कारण आकांक्षा इंटरप्राइजेज के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे शुक्रवार को डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं हो पाया और लोगों को परेशानी हुई। कर्मियों का आरोप है कि कंपनी सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई भत्ते के बाद दिए गए 631 रुपए दैनिक वेतन के वादे से मुकर रही है और केवल 474 रुपए देने को तैयार है। कंपनी ने सफाई कर्मियों से लाइसेंस माँगा था, जो नहीं दिया गया। मामले में जल्द वार्ता कर कचरा उठाव शुरू करने का आश्वासन मिला है।
