राशन कार्डधारियों का 27 तक करें ई केवायसी : बीडीओ

pakur maheshpur newsमहेशपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व डीलरों की बैठक हुई.

महेशपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व डीलरों की बैठक हुई. बैठक में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित पीला एवं गुलाबी राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी होना अत्यंत ही जरूरी है. वैसे छूटे हुए कार्डधारी जो अबतक ई-केवायसी नहीं करा पाए हैं उनके लिए 21 से 27 मार्च तक ई केवायसी सप्ताह मनाया जा रहा है. इसमें जनवितरण दुकानदार ग्राम मुहल्ले में विशेष शिविर का आयोजन कर छूटे हुए कार्ड धारकों का ई-केवायसी करेंगे. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, एजीएम राजेश साहा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >