आहार दिवस पर पात्र लाभुकों के बीच धोती-साड़ी वितरित

पाकुड़ नगर. जिलेभर में प्रोजेक्ट आहार के तहत गुरुवार को आहार दिवस मनाया गया.

पाकुड़ नगर. जिलेभर में प्रोजेक्ट आहार के तहत गुरुवार को आहार दिवस मनाया गया. जिले के सभी प्रखंडों में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया. छूटे हुए लाभुकों का ई-केवाईसी पंजीकरण भी किया गया. डीसी मनीष कुमार ने निर्देश दिया है कि किसी भी पात्र लाभुक को राशन या अन्य योजनाओं से वंचित न रखा जाए. हर शिकायत का समाधान स्थल पर ही सुनिश्चित करें. आहार दिवस पर पात्र लाभुकों के बीच धोती–साड़ी का भी वितरण किया गया. साथ ही ई-केवाईसी सप्ताह की भी शुरुआत की गई, जो 12 नवंबर तक चलेगा, जिन लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है, वे अपने नजदीकी पीडीएस दुकान या स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से इसे करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >