कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति के फरार होने से गहराया रहस्य

बड़ी अलीगंज वार्ड नंबर 2 के एक कुएं से 26 वर्षीय विवाहिता आकीबा खातून का शव बरामद किया गया। मृतका का पति इरफान शेख विवाद के बाद फरार हो गया है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और मारपीट भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकाला गया।

बड़ी अलीगंज की है घटना, घटना की जांच में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज वार्ड संख्या-दो स्थित एक आवास के कुएं से शनिवार को 26 वर्षीय विवाहिता आकीबा खातून का शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी भेज दिया. मृतका के पिता युसूफ शेख ने बताया कि छह वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी बड़ी अलीगंज निवासी इरफान शेख के साथ हुई थी. शादी के कुछ वर्षों बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट भी की जाती थी, जिसके कारण कई बार उसे मायके लाकर रखना पड़ा था. परिजनों के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर आकीबा खातून का शव कुएं में पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. वहीं घटना के बाद मृतका का पति घर छोड़कर फरार हो गया, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. क्या कहती है पुलिस विवाहिता का शव कुएं से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अनिल कुमार गुप्ता, नगर थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >