डीसी ने की भूमि संरक्षण की योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों को लेकर बैठक हुई.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों को लेकर बैठक हुई. विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत चल रहे तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक निर्माण और डीप बोरिंग की योजनाओं की जानकारी दी. उपायुक्त ने सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जल्द से जल्द जांच कर अनुमोदन करने के निर्देश दिये . बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूचित एक्का, कनीय अभियंता असगर अली, संजीव कुमार महतो आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >