एसबीआइ ग्राहक के 53 हजार रुपये ले उड़े बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद

एसबीआइ मुख्य शाखा के सामने हुई घटना

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र में एसबीआइ मुख्य शाखा के समीप से मंगलवार को दिनदाहाड़ी एक ग्राहक से पैसे छीन कर बदमाश फरार हो गये. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के रहसपुर निवासी नुरूनवी शेख पैसे की निकासी करने के लिए एसबीआइ मुख्य शाखा आये थे. पीड़ित ने बताया कि वह बैंक से 53 हजार 400 रुपये की निकासी कर बाहर निकले. पैसे को अपनी बाइक की डिक्की में डाल ही रहा था कि एक व्यक्ति आया और बताया कि आपके पैसे नीचे गिर गये हैं. नीचे देखा तो कुछ दस रुपये के नोट पड़े हुए थे, उसे उठा ही रहा था कि उक्त लोग डिक्की में रखा थैला लेकर फरार हो गये. हालांकि उक्त घटना बैंक के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है. घटना स्थल पर पहुंचकर भी जांच की गयी है. जांच के दौरान पता चला है कि घटना में तीन लोग शामिल हैं. तीनों की पहचान की जा रही है. टीम को एक्टिव कर दिया गया है. अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >