कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रभारी का किया स्वागत

एआइसीसी के महासचिव के. राजू को झारखंड कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनने पर झारखंड प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने स्वागत किया है.

पाकुड़िया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. राजू को झारखंड कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनने पर झारखंड प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने स्वागत किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने के. राजू को बधाई संदेश प्रेषित करते हुए झारखंड की धरती पर उनका हार्दिक स्वागत किया है. प्रदेश सचिव श्री मुर्मू ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने काफी सोच विचार कर संगठन के वरिष्ठ सिपाही और जुझारू व्यक्तित्व को झारखंड की कमान सौंपी है, जिसका सीधा फायदा आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को मिलेगा. ज्ञात हो कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे के. राजू के आने से झारखंड कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी. इधर, पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, प्रखंड प्रवक्ता सह सचिव कमाल अंसारी, उपेंद्र सिंह आदि ने भी नये झारखंड प्रभारी का स्वागत किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >