समाजसेवी लुत्फल हक के सहयोग से कंप्यूटर ट्रेनिंग शुरू

पाकुड़ नगर. शहर के बैंक कॉलोनी स्थित सिटी ट्रेनिंग सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए समाजसेवी लुत्फल हक के सहयोग से निशुल्क कंम्प्यूटर ट्रेनिंग शुरू की गयी है.

पाकुड़ नगर. शहर के बैंक कॉलोनी स्थित सिटी ट्रेनिंग सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए समाजसेवी लुत्फल हक के सहयोग से निशुल्क कंम्प्यूटर ट्रेनिंग शुरू की गयी है. कार्यक्रम में समाजसेवी लुत्फल हक शामिल हुए. कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर हैदर अली ने कोर्स के बारे में छात्रों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समाजसेवी लुत्फल हक एवं सिटी ट्रेनिंग सेंटर के सौजन्य से पाकुड़ में पहली बार शत प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ एक साल का निशुल्क एडीसीए कंप्यूटर कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें एमएस ऑफिस, टैली जीएसटी, हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग, इंटरनेट, फोटोशॉप, डिजाइनिंग, विंडो आदि सिखाए जाएंगे. बताया कि बेसिक से लेकर एडवांस तक 1 साल का प्रशिक्षण है. नोटबुक, टी-शर्ट, पेन फ्री में दिए जाएंगे. अनुभवी ट्रेनर के द्वारा प्रैक्टिकल और थ्योरी के क्लास होंगे. कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा. समाजसेवी लुत्फल हक ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर की शिक्षा बेहद जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >