लंबित विकास योजनाओं को जल्द से जल्द करें पूर्ण : डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आइटीडीए एवं कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई.

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आइटीडीए एवं कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान एवं जाहेरथान की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिये. उपायुक्त ने कल्याण विभाग की योजनाओं में गति देने एवं लगातार उनकी मॉनीटरिंग करते रहने के निर्देश दिये. इसके अलावा उपायुक्त ने जिले के सभी नौ दिवाकालीन विद्यालय की समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है. सभी दिवाकालीन विद्यालय में पढ़ाई में सुविधा के लिए स्मार्ट स्पीकर उपलब्ध कराया जाएगा. सभी विद्यालयों में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में आइटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सभी एइ, कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >