पानी टंकी निर्माण को लेकर सीओ ने की ग्रामीणों के साथ चर्चा

ग्रामीणों का कहना था कि टंकी निर्माण जहां होना है, उसमें लिंक अप्रोच पथ का निर्माण मजबूती से किया जाना चाहिए.

हिरणपुर. हर घर नल योजना के तहत प्रखंड के धोवापहाड़ी गांव में निर्माण होने वाली पानी टंकी को लेकर सीओ मनोज कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जतायी गयी थी. ग्रामीणों का कहना था कि टंकी निर्माण जहां होना है, उसमें लिंक अप्रोच पथ का निर्माण मजबूती से किया जाना चाहिए. इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा बार-बार विरोध किया जा रहा था. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस पहाड़ की चोटी पर पानी टंकी निर्माण किया जायेगा. उस अप्रोच पथ का निर्माण मजबूती से पीसीसी ढलाई के साथ किया जायेगा ताकि बड़े-बड़े वाहनों का आना-जाना पानी सप्लाई से संबंधित मशीनों का आवागमन सही रूप से किया जा सके. मौके पर धोवापहाड़ी के ग्रामीण, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, चयनित एजेंसी के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >