भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा की मिली ट्रेनिंग, बोले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों के सशक्तीकरण का माध्यम : डॉ नीरा यादव संवाददाता, पाकुड़ भाजपा जिला पाकुड़ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो यदुनाथ पांडेय ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया. इसके बाद प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया गया. पहले सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व उद्घाटन के साथ हुई. इस अवसर पर वंदे मातरम राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया. मंचासीन अतिथियों का स्वागत महापुरुषों की पुस्तक भेंट कर किया. प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. मंच पर जिला प्रभारी निवास मंडल, केके गुप्ता, अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, बाबूधन मुर्मू एवं दुर्गा मरांडी उपस्थित थे. उद्घाटन सत्र में प्रो यदुनाथ पांडेय ने देश के समक्ष चुनौतियां एवं उनके निदान विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत और क्षमताओं के कारण कुछ शक्तियां देश को अस्थिर करने तथा अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा, जनसंख्या अनुसंधान, घुसपैठ, आर्थिक साम्राज्यवाद, सांस्कृतिक आक्रमण, भ्रामक विमर्श, पर्यावरण एवं सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. द्वितीय सत्र में केके गुप्ता ने वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा की. वहीं बबन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात विषय पर जानकारी दी. पूर्व विधायक अमित मंडल ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. पंचम सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विचार परिवार की समझ आवश्यक है. संघ विचारधारा से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यों को समझते हुए संगठन को मजबूत करना जरूरी है. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ता विकास, संगठन विस्तार एवं दायित्व बोध पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को केवल संगठन का साधन नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखा जाता है. अंतिम सत्र में विधायक डॉ. नीरा यादव ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि ये योजनाएं केवल लाभ प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गरीबों के सशक्तिकरण का माध्यम हैं. प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया.
देश के सामने कई चुनौतियां, संगठित होकर करना होगा मुकाबला
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो यदुनाथ पांडेय ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया.
