बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को तेतुलिया पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को तेतुलिया पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने उच्च विद्यालय चौकिशाल एवं तेतुलिया पंचायत भवन पहुंचकर कचरा प्रबंधन के लिए निर्मित भस्मक एवं डस्टबिन योजना की स्थिति का जायजा लिया. बीडीओ ने तेतुलिया पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत चयनित लाभार्थी के स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं पंचायत भवन परिसरों में भस्मक का निर्माण किया जाना है, जिससे कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके. बीडीओ ने बीपीओ जगदीश पंडित और सहायक अभियंता रोहित गुप्ता को निर्देश दिया कि वे मानक एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्य जल्द से जल्द पूरा करायें. मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, मुखिया मोनिका सोरेन, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लाभुक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >