आयुष विभाग ने लोगों को दिया योग का प्रशिक्षण

पाकुड़. जिले में आयुष विभाग की ओर से आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजनों को नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

संवाददाता, पाकुड़. जिले में आयुष विभाग की ओर से आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजनों को नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह पहल आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और आयुष पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना है. मंगलवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा सहित अन्य 15 स्थानों में योग प्रशिक्षकों ने आमजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीक की शिक्षा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >