प्रतिनिधि, पाकुड़ : शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित ‘द एस्थेटिक वॉल्ट’ फिटनेस सेंटर का उद्घाटन हुआ. सेंटर के संचालक भास्कर कुमार के पिता सत्यनारायण सिंह ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्थानीय लोग एवं फिटनेस सेंटर से जुड़े लोग मौजूद रहे.
आधुनिक उपकरणों से लैस सेंटर
सेंटर में लोगों को नियमित व्यायाम के लिए आधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. यहां स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सहित विभिन्न प्रकार के व्यायाम के लिए उपकरण लगाए गये हैं. प्रशिक्षण के लिए दो प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गयी है, जो व्यायाम के दौरान सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन देंगे.
महिलाओं के लिए अलग समय
महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेंटर में उनके लिए अलग समय निर्धारित किया गया है. इस दौरान महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार व्यायाम कर सकेंगी.
स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना उद्देश्य
संचालक भास्कर कुमार ने बताया कि सेंटर शुरू करने का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हुई हैं. ऐसे में नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है.
सेंटर में व्यायाम के सही तरीकों और नियमित प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा. संचालक के अनुसार, शुरुआत के चरण में सेंटर में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.
