मिलावटी हल्दी का कारखाना सील, दो गिरफ्तार

फरक्का. पुलिस ने मिलावटी हल्दी के कारोबार का पर्दाफाश किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

फरक्का. पुलिस ने मिलावटी हल्दी के कारोबार का पर्दाफाश किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. फरक्का थाने के आईसी नीलोत्पल मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुलीग्राम स्थित एक कारखाने में मिलावटी खाद्य सामग्री का कारोबार हो रहा है. इसके बाद डीआईबी की संयुक्त टीम बनाकर उक्त स्थान में छापेमारी की गयी, जहां से 3.5 किलो रसायनिक रंग, प्रति 50 ग्राम का 37 प्लास्टिक भरा बैग, प्रति 40 किलो 50 बोरियों में भरा मिलावटी हल्दी, मिलावटी मिर्च एवं मसाला बरामद किया गया. एजाजुर रहमान उर्फ मिस्टर शेख (29) एवं उसके सहयोगी वबेदुर रहमान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर कारखाने को सील कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >