सोशल मीडिया पर खबरों के बाद प्रशासन ने दिव्यांग को व्हीलचेयर दी

पाकुड़ जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के बाद लिट्टीपाड़ा प्रखंड के चीनपाड़ा गांव की दिव्यांग कमली पहाड़िन को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई और उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की। जांच में उनकी मानसिक और शारीरिक दिव्यांगता पुष्टि हुई। आधार कार्ड में तकनीकी समस्या के कारण प्रमाण-पत्र नहीं बन पाया था, जिसे प्रशासन जल्द ठीक कराएगा। परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। संबंधित विभागों को सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक खबर के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जामजोरी पंचायत के अंतर्गत चीनपाड़ा गाँव निवासी दिव्यांग कमली पहाड़िन को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है. साथ ही उनके दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, 9 जून को सोशल मीडिया पर कमली पहाड़िन की स्थिति संबंधी सूचना प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया. इसके बाद बीडीओ, लिट्टीपाड़ा के माध्यम से संबंधित पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति में स्थल जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि कमली पहाड़िन मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं. हालांकि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अद्यतन नहीं होने तथा बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी कठिनाइयों के कारण अब तक उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बन सका है. प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द प्रमाण-पत्र जारी किया जा सके. जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि कमली पहाड़िन अपने माता-पिता के साथ चीनपाड़ा गाँव में निवास करती हैं. उनकी माता को आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तथा उनके पिता को जनमन आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया गया है. परिवार को डाकिया योजना के माध्यम से नियमित खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जा रहा है. बाल विकास परियोजना कार्यालय, लिट्टीपाड़ा द्वारा कमली पहाड़िन की सुविधा के लिए तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है. प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >