एसी ने निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई

पाकुड़. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पाकुड़. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान के प्रति जागरूक रहने व अपने मताधिकार का निर्भीक होकर उपयोग करने की शपथ दिलाई. एसी जेम्स सुरीन ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक कर्तव्य भी है. इस दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, डीएसओ कुमार अभिषेक सिंह एवं कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को गुलाब का फूल, डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया.ॅ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >