चाय दुकान से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर व 26 पुड़िया गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

पुष्पानगर में पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की। चाय दुकान से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर और 26 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अंसारुल शेख और सादुल शेख पूछताछ में शामिल हैं। दुकानदार ने बताया कि ब्राउन शुगर और गांजा खरीद-फरोख्त कर रहा था। एसपी अनुदीप सिंह ने मादक पदार्थों के सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखने की घोषणा की। अन्य पुलिस अधिकारी भी छापेमारी में शामिल थे।

मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, पुष्पानगर में हुई कार्रवाई प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया. मामले में जिकहरटी निवासी अंसारुल शेख और सादुल शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पुष्पानगर की एक चाय दुकान में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद दंडाधिकारी अजय कुमार दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में एक ने स्वयं को दुकानदार और दूसरे ने खरीदार बताया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 21 पुड़िया ब्राउन शुगर और 26 पुड़िया गांजा बरामद किया गया. पूछताछ में दुकानदार अंसारुल शेख ने बताया कि वह ब्राउन शुगर जिकहरटी निवासी बदरुल शेख से खरीदता था. उसने पुलिस को जानकारी दी कि ब्राउन शुगर 150 रुपये में खरीदकर 200 रुपये में तथा गांजा 20 रुपये में खरीदकर 30 रुपये में बेचा जाता था. एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मादक पदार्थों के सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, चंद्रदेव सिंह, महादेव मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >