पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने पूजा की

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री व्रत का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ.

कैरो. प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री व्रत का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ. सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर अपने पति की दीर्घायु और जीवन रक्षा के लिए भगवान से मनोकामना की. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित अनेकों वटवृक्षों के नीचे सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं ने सोलह शृंगार कर विधिवत पूजन किया. पूजा कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पुरोहितों, पंडित कौशल कांत त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, नीरजकांत त्रिपाठी, कांशीनाथ पांडे और प्रभुनाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया. इस अवसर पर व्रती महिलाओं को वट सावित्री व्रत की कथा भी सुनायी गयी. पंडित कौशल कांत त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा विस्तार से सुनायी, जिसमें बताया गया कि कैसे सावित्री ने अपने तप और समर्पण से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. पुरोहितों ने बताया कि यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, आरोग्य और सुखमय जीवन के लिए करती हैं. व्रत के साथ जुड़ी पौराणिक कथा को सुनकर महिलाओं ने भक्ति और श्रद्धा भाव से पूजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >