मसूरिया खाड़ जलप्रपात का भ्रमण किया

मसूरिया खाड़ जलप्रपात का भ्रमण किया

किस्को. झारखंड स्थापना दिवस पर देवदरिया पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत के पर्यटन स्थलों विशेषकर जलप्रपातों का भ्रमण किया. प्रतिनिधियों ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है, इस दौरान मुखिया कामिल तोपनो, रोजगार सेवक मंगलदास तिर्की तथा आवास कॉर्डिनेटर एलेक्स टोप्पो ने पंचायत में मसूरिया खाड़ जलप्रपात का भ्रमण किया और लोगो से अपील की कि लोग यहां आयें और इसकी सुंदरता का अनुभव करें. मौके पर पर्यटन स्थल के रूप में जलप्रपात को विकसित करने की भी बात कही गयी. मुखिया ने बताया कि जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या आये दिन बढ़ रही है, दूर-दराज से और स्थानीय लोग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और पहाड़ों की खूबसूरती को निहारने यहां आते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र का छत जर्जर, दुर्घटना की आशंका

कैरो. कैरो प्रखंड मुख्यालय पंचायत के बिराजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. गांव में लगभग 70-80 आदिवासी परिवार रहते हैं और इस केंद्र में 21 बच्चे नामांकित हैं. लेकिन केंद्र का कमरा और बरामदा दोनों ही खस्ताहाल हैं, जगह-जगह छत का प्लास्टर झड़ चुका है और सरिया दिखने लगा है. सेविका रुकमणी उरांव ने बताया कि छत से लगातार प्लास्टर गिरता रहता है, जिससे बच्चों की जान को खतरा है. सहायिका ने बताया कि बरसात में छत से पानी टपकता है और प्लास्टर टूटकर गिरने लगता है. इस संबंध में मौखिक रूप से अधिकारियों को जानकारी दी गयी है, पर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >