सेन्हा. सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. सेन्हा स्थित कमला देवी राइस मिल परिसर में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष आयोजन किया गया.
विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया. पूजा को लेकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. आयोजन में दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल और प्रियेश जायसवाल ने लोगों का स्वागत किया.
एसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे
कार्यक्रम में लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की. उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं. मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी हिस्सा लिया. इनमें मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश दूबे, राकेश कुमार सिन्हा, कुमार संदीप, नीरज अग्रवाल टूटू और डब्ल्यू जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे.
भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. कमला देवी राइस मिल परिसर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा. मौके पर प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
