भंडरा, लोहरदगा. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई. जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी लोगों ने भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की.
विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा
इस अवसर पर लोहरदगा राइस मिल में भव्य आयोजन किया गया. मिल परिसर में आकर्षक पूजा पंडाल सजाया गया था. सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. पंडितों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कराई. श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान, मशीनों और कारोबार की उन्नति के साथ सुख-समृद्धि की कामना की.
कर्मचारियों के साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी पूजा में हिस्सा लिया
पूजा को लेकर मिल परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा. मिल के कर्मचारियों के साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी पूजा में हिस्सा लिया. लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं. आयोजन को लेकर मिल परिसर में विशेष सजावट की गई थी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर जवाहर प्रसाद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अभय अग्रवाल, कन्हाई अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, अनीस अग्रवाल, चंदन गोयल, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद जायसवाल, बबलू जायसवाल, नीरज अग्रवाल टूटू, राजेश अग्रवाल, जीवन अग्रवाल सहित प्रखंड एवं पुलिस विभाग के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
