छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर सुखदेव भगत का अभिनंदन, आदिवासी समाज ने राहुल गांधी के प्रति जताया आभार

आदिवासी नेता सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनने पर लोहरदगा में आदिवासी समाज के लोगों ने खुशी जताई. उन्होंने इस सम्मान के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया.

लोहरदगा. लोकसभा सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए आदिवासी नेता सुखदेव भगत के लोहरदगा स्थित आवास पर जिले के विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के लोग पहुंचे. लोगों ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और खुशी जताई.

आदिवासी समाज से आने वाले को इतनी बड़ी जिम्मेदारी

इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति भी आभार जताया. लोगों ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाले सुखदेव भगत को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि इसे आदिवासी समाज के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है. बधाई देने पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वह आदिवासी समाज के बेटे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद और प्यार से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे बड़े आदिवासी राज्य की जिम्मेदारी दी है.

ये भी पढ़ें: केंद्र के खिलाफ सड़कों पर JMM: लोहरदगा के 6 प्रखंडों में धरना, जिलाध्यक्ष की चेतावनी- कानून वापस लो वरना तेज होगा आंदोलन

जल, जंगल और जमीन की रक्षा

सुखदेव भगत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी अस्मिता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस और मजबूती से अपनी बात रखेगी. इस मौके पर जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों ने सांसद को शुभकामनाएं दीं और उनके नए दायित्व के लिए सफलता की कामना की.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा: MLA महिला कॉलेज में करमा की धूम, परिछन-जावा फूल से शिक्षकों का स्वागत, मांदर की थाप पर झूमीं छात्राएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >