लोहरदगा प्रीमियर लीग में रोमांच चरम पर, टाउन टाइटन ने किस्को किंग्स को 2-0 से हराया

लोहरदगा प्रीमियर लीग में रोमांच चरम पर, टाउन टाइटन ने किस्को किंग्स को 2-0 से हराया

लोहरदगा़ जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के तीसरे दिन का पहला मैच टाउन टाइटन बनाम किस्को किंग्स तथा दूसरा मैच पेशरार पैंथर बनाम भंडरा बुल्स के बीच खेला गया. पहले मैच के मुख्य अतिथि डीएसपी (मुख्यालय) समीर तिर्की और विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद थे. दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि पहली बार लोहरदगा में इस स्तर का आयोजन हुआ है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया है. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा. सांसद सुखदेव भगत का यह प्रयास सराहनीय है. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. आज के पहले मैच में टाउन टाइटन ने किस्को किंग्स को 2-0 से पराजित किया. मैच के मैन ऑफ द मैच रहे राजू हसदा (जर्सी नंबर 12, टाउन टाइटन). दूसरे मैच के मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, लोहरदगा अंचल अधिकारी, भंडरा अंचल अधिकारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखैर भगत एवं हिंडाल्को के राकेश शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ, साजिद अहमद चंगू, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, कुणाल अभिषेक, सत्यजीत सिंह, विजय चौहान, मुजम्मिल अंसारी, राधेश्याम साहू, नंदकिशोर शुक्ला, कुमार संदीप, सोनू कुरैशी, दयानंद उरांव, तारीक अनवर, मनोज भगत, माजिद चौधरी, किशोर उरांव, मोइन अंसारी, अमित अंबर मिंज, लच्छू उरांव, संदीप उरांव, सफीजुल अंसारी, अनमोल भगत, संदीप खाका समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >