पारिवारिक आत्मीयता सा संबंध हो कार्यकताओ के बीच : अर्जुन मुंडा

पारिवारिक आत्मीयता सा संबंध हो कार्यकताओं के बीच : अर्जुन मुंडा

लोहरदगा़ कार्यकर्ताओं के बीच कभी-कभी अनौपचारिक बैठकें भी होनी चाहिए. जिसमें प्रोटोकॉल की कोई जगह न हो. जिसमें हंसी-मजाक हो, खुल कर बातें हो. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को रांची से विशुनपुर जाने के क्रम में बक्सी डीपा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने-जुलने के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक आत्मीयता जैसा स्नेह हो तो संगठन का विस्तार और मजबूती आती है. उन्होंने कहा कि हमारी पहचान सिर्फ संगठन के दायित्व से न हो बल्कि हमारे व्यक्तित्व और पार्टी संगठन के प्रति हमारी कर्मठता से हो. उन्होंने कहा कि पार्टी का दायित्व हमें जिम्मेवार कार्यकर्ता बनाता है और यह जिम्मेवारी संगठन के साथ जनता के प्रति भी होती है. जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है. दायित्व में रहते हमें उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. कार्यकर्ताओं ने बातचीत के क्रम में लोहरदगा की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, श्रीचंद प्रजापति, अजय पंकज, अनिल उरांव, बाल कृष्णा सिंह, नवीन कुमार टिंकू, सामेला बाखला, रिपुसूदन साहू, राजकुमार वर्मा, ओम गुप्ता, पवन तिग्गा, कृष्णा मोदी, विश्वजीत भारती, रामलाल उरांव, बजरंग करुवा, राजकुमार मुंडा, संगीता कुशवाहा, शंकर प्रजापति, सरस्वती देवी, विमल कांत सिंह, निधि कांत, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, अमरेश भारती, रामकुमार खेरवार, विकी कुशवाहा, कृष्णा उरांव, मुन्नी उरांव, राजेश महतो, प्रदीप खत्री सहित अन्य उपस्थित थे. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा बदला निवासी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो के अवस्थ्य होने की जानकारी दिये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उनके घर जा कर उनसे मिलें. हालचाल जाना औनरम जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की. ज्ञात हो कि राजकिशोर महतो कुछ दिनों से बीमार हैं. उनका इलाज रांची के राज हॉस्पिटल से चल रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीखे एसआइआर के नियम : पार्टी कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एसआइआर करने से संबंधित जानकारी दिखलायी गयी. इस संबंध में उपाध्यक्ष अनिल उरांव ने बताया कि कार्यकर्ता स्वयं के परिवार सहित समाज को एसआइआर से संबंधित सही जानकारी देंगे ताकि वोटरलिस्ट से उनका नाम न कटे और समय से उनका एसआइआर हो जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >