शिक्षित बहू अंजलि कुमारी के कंधों पर अब वार्ड 17 की जिम्मेदारी

शिक्षित बहू अंजलि कुमारी के कंधों पर अब वार्ड 17 की जिम्मेदारी

लोहरदगा़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 की नवनिर्वाचित पार्षद अंजलि कुमारी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की एक नयी इबारत लिख रही हैं. मूल रूप से रांची के किशोरगंज की रहने वाली अंजलि एक सामान्य परिवार की बेटी हैं. डीएवी हेहल से मैट्रिक और साइंस से इंटर करने के बाद, अंग्रेजी के प्रति विशेष रुचि के कारण उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स की शिक्षा पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही वे बच्चों को मुफ्त ट्यूशन देने और पर्यावरण संरक्षण जैसे ””””सेव एनर्जी-सेव वाटर”””” के प्रति जागरूक करने में जुट गयीं थीं. जयनाथपुर की बहू ने चूल्हा-चौकी के साथ संभाला समाज : वर्ष 2019 में लोहरदगा के जयनाथपुर निवासी शशि वर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधने के बाद अंजलि ने घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी जीवित रखा. जयनाथपुर के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में उन्होंने स्वच्छता, अंधविश्वास और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना शुरू किया. वे मोहल्ले के जल मीनार से बहते पानी को रोकने के लिए खुद नल बंद करती थीं और बच्चों को जल संरक्षण का महत्व समझाती थीं. शिक्षा और खेलकूद पर रहेगा विशेष फोकस : विशुद्ध गृहणी होने के कारण पहले वे खुलकर सामाजिक कार्यों में नहीं उतर पाती थीं, लेकिन समाज सुधार की इच्छा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा और आज वे वार्ड 17 का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. अंजलि कहती हैं कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, पर्यावरण, खेलकूद और समाज से अंधविश्वास को दूर करना है. उनका मानना है कि अगर भरोसा किया जाये, तो महिलाएं घर की दहलीज से बाहर निकलकर समाज के लिए बहुत कुछ कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >