कैरो में लाभुकों का हुआ गृह प्रवेश, स्थापना दिवस पर दिखी खुशियां

कैरो में लाभुकों का हुआ गृह प्रवेश, स्थापना दिवस पर दिखी खुशियां

कैरो. झारखंड राज्य की गौरवपूर्ण 25वीं स्थापना दिवस पर सरकार के निर्देशानुसार 11 नवंबर से ही विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को कैरो प्रखंड के सभी पंचायतों में अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ. कैरो आदिवासी मुहल्ला स्थित लाभुक प्रेम उरांव का गृह प्रवेश ग्राम प्रधान बीरेंद्र उरांव की पूजा-अर्चना के बाद सांसद सुखदेव भगत के प्रतिनिधि समीद अंसारी, बीडीओ छंदा भट्टाचार्य और ग्राम प्रधान के संयुक्त रूप से किया. वहीं नवाटोली में निखत फातिमा, बिंतु उरांव, रीता देवी सहित अन्य लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. मौके पर समीद अंसारी ने कहा कि अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जिनसे जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल रहा है.मौके पर आवास योजना के प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार, अमन कुमार, उप मुखिया रवि प्रजापति, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष बुधवा उरांव, ब्रजेश राम, बाबूलाल उरांव, नासिर खान, संजय महतो आदि उपस्थित थे. निमोनिया व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अंतर्गत चंदवा गांव में एसबीआइ फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निमोनिया एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों में होने वाले निमोनिया के लक्षण, कारण और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी. शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों के साथ बाल अधिकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. इस दौरान वीडियो क्लिप के माध्यम से बाल अधिकार अधिनियम 2005 के तहत बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और शोषण से सुरक्षा संबंधी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया. मौके पर समन्वयक विवेक मिश्रा, चिकित्सक नरेश उरांव, नर्स बिलाशी कुमारी, लैब टेक्नीशियन विकास गुप्ता, फार्मासिस्ट सोनू राज, सूरज महतो, प्रधानाध्यापक रामकुमार झा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >