शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों को बताया शिक्षा का महत्व, मेहनत और अनुशासन से लक्ष्य हासिल करने की अपील

लोहरदगा के यतिराज डिवाइन स्पार्क स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। रवि साहू ने छात्रों को शिक्षा के अवसरों का सदुपयोग करने और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

लोहरदगा. सेरेंगहातू स्थित यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यार्थियों को शिक्षा, साक्षरता और शिक्षकों के महत्व की जानकारी दी गयी. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया. समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया.

मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल करने की अपील

सामाजिक कार्यकर्ता सह माउंटेन व्यू पब्लिक स्कूल, सिठियो के प्राचार्य सह निदेशक रवि साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने नियमित अध्ययन करने, शिक्षकों का सम्मान करने और शिक्षा के अवसरों का सदुपयोग करने का आह्वान किया.

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शेखर, उप प्रधानाचार्या शौकत जहां, निदेशक वीके बालन्जिनप्पा, शामी बालन्जिनप्पा, प्रधानाचार्य विवेक जॉय सहित शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >