हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरु पंचायत ग्राम में शनिवार को शांति व सौहार्द से हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया.

सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरु पंचायत ग्राम में शनिवार को शांति व सौहार्द से हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया. वहीं सरहुल के अवसर पर गांव का पहान परवा उरांव और पुजार घना उरांव ने संयुक्त रूप से गांव के सरना स्थल में साल वृक्ष के समीप विभिन्न देवी देवताओं का विधि विधान के साथ आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया.वहीं पहान पुजार ने पूजा अर्चना करने के पश्चात गांव और क्षेत्र की खुशहाली और अमन चैन शांति के लिए प्रकृतिक देवी देवताओं से विनती प्रार्थना किया.वहीं पूजा अर्चना करने के उपरांत आदिवासी महिला पुरुष और बच्चे बूढ़े तथा नवजवानों ने ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर नाचते झूमते और गाते हुए अरु,पतराटोली,बग़ीचाटोली,अरु चौक सहित विभिन्न गांव टोला में भ्रमण किया गया.जिसे अरु के ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ प्रकृति का पर्व सरहुल मनाया गया.मौके पर सरहुल जुलूस में गौतम प्रसाद,मंगलेश्वर उरांव,बंधन महतो,संतोष राम,सरस्वती उरांव, बबली उरांव, बिनोद यादव,तरुणा उरांव,करमा उरांव,राधारमण उरांव समेत आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष बच्चे और बुजुर्ग सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >