लोहरदगा: तिरंगे की रोशनी से जगमगाया संकट मोचन हनुमान मंदिर, देशभक्ति के रंग में सजा पूरा परिसर

लोहरदगा के संकट मोचन हनुमान मंदिर को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की थीम से भव्य रूप से सजाया गया है। दर्शन के लिए उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

लोहरदगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहरदगा शहर के गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर को देशभक्ति के रंगों से भव्य रूप से सजाया गया है. मंदिर परिसर तिरंगे की थीम, आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और राष्ट्रभक्ति से जुड़े सजावटी प्रतीकों से जगमगा उठा है. मंदिर की मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं और शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

तिरंगे की थीम से सजा मंदिर परिसर

मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही तिरंगे के रंगों से सजा वातावरण लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगा रहा है. श्रद्धालु भगवान श्री संकट मोचन हनुमान के दर्शन के साथ मंदिर की आकर्षक सजावट की भी सराहना कर रहे हैं. शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर का सौंदर्य और निखर जाता है. इसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं.

धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति का संदेश

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है, ताकि धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति का संदेश भी समाज तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है. इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मंदिर को तिरंगा थीम पर सजाया गया है.

श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान

मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. दर्शन के दौरान अनुशासन और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा.

समिति के सदस्यों ने निभायी सक्रिय भूमिका

मंदिर की सजावट को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पंकज मिश्रा, सुमित राय, राजेश अग्रवाल, बसंत साहू, निकुंज साहू, नीरज साहू, प्रवीण चौरसिया, शशि गुप्ता, किशोर तमेडा, सूरज अग्रवाल, सोनू भगत, कमल अग्रवाल, निशु चौधरी, चंदू मेहता, आनंद साहू और दिनेश अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभायी.

समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >