साध्वी शिवांजलि किशोरी जी ने सुनाया राम-सीता विवाह प्रसंग

साध्वी शिवांजलि किशोरी जी ने सुनाया राम-सीता विवाह प्रसंग

लोहरदगा़ गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रीरामचरितमानस नवाह्र परायण पाठ महायज्ञ समिति लोहरदगा की ओर से नवाह्र परायण पाठ जारी है. संध्या सात बजे से वृंदावन से आयीं प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि किशोरी जी अपनी मंडली सहयोगियों संग मधुर भजनों के साथ रामचरितमानस कथा का प्रवचन कर रहीं हैं. उन्होंने भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह उपरांत अयोध्या आगमन और भव्य स्वागत प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया. कथा और भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और श्रोता झूमते नजर आये. श्रीरामचरितमानस समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने साध्वी शिवांजलि किशोरी जी को अंगवस्त्र और साफा पहनाकर सम्मानित किया. घंटों चली संगीतमय कथा से भक्तगण भावविभोर हो गये. कथा उपरांत आरती और प्रसाद का वितरण किया गया. सुबह आठ बजे से बाहर से आये व्यास श्री इंद्र शंकर झा अपने ब्राह्मण सहयोगियों संग वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ नवाह्र परायण पाठ कर रहे हैं. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और लोग पूजा-अर्चना व फेरी देकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं. ठाकुरबाड़ी मंदिर का पूरा वातावरण रामभक्ति से गुंजायमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >