लोहरदगा में नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शुरू, 30 दिनों में सीखेंगे हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की बारीकियां

लोहरदगा के आरसेटी में युवाओं के लिए 30 दिवसीय नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 30 दिवसीय नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस प्रशिक्षण शुरू हुआ. मुख्य अतिथि एलडीएम दिवाकर सिन्हा और विशिष्ट अतिथि एसकेवीके इंचार्ज सुनीता आइंद ने प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी और प्रतिभागियों से मेहनत से सीखने की अपील की.

हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की दी जायेगी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, खराबियों की पहचान, मरम्मत और सर्विसिंग की जानकारी दी जायेगी. दिवाकर सिन्हा ने कहा कि मोबाइल दैनिक जरूरत का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं. सुनीता आइंद ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने की अपील की.

आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने बताया कि प्रशिक्षण में उद्यमिता, बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, ग्राहक व्यवहार और व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी भी दी जायेगी.

फास्ट फूड और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी होगा

संकाय दीपक कुमार ने बताया कि 15 सितंबर से फास्ट फूड स्टॉल और 25 सितंबर से महिला ब्यूटी पार्लर का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू होगा. इच्छुक प्रतिभागी आरसेटी में आवेदन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >