कुडू में खाद्य दुकानों पर छापा, कहीं एक्सपायरी सामान तो कहीं बासी मिठाई...10 हजार का जुर्माना

लोहरदगा के कुडू प्रखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया. कलाम स्टोर से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी पेय पदार्थ और मसाले जब्त कर नष्ट किए गए. मिठाइयों की दुकानों में भी गड़बड़ियां मिलीं.

लोहरदगा: आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कुडू प्रखंड मुख्यालय में सघन जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर और विश्वनाथ गगराई के नेतृत्व में टीम ने थोक-खुदरा दुकानों, मिष्ठान भंडार, ठेला-खोमचा और फल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की.

कलाम स्टोर में मिला बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सामान

कुडू बस स्टैंड स्थित मेसर्स कलाम स्टोर में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी पेय पदार्थ, मसाले, बिस्किट, सॉस समेत अन्य खाद्य सामग्री मिली. टीम ने सभी एक्सपायरी सामान को मौके पर ही नष्ट कराया. दुकान संचालक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. साथ ही खाद्य लाइसेंस लेने के लिए नोटिस जारी किया गया. मेसर्स योगेंद्र किराना दुकान में भी जांच के दौरान एक्सपायरी सत्तू मिला. टीम ने इसे मौके पर नष्ट कराया. इसके अलावा दुकान से पान मसाला और मसाला के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- मजदूर की वज्रपात से मौत के बाद सदर अस्पताल पहुंचे धीरज प्रसाद साहू, परिजनों को दी आर्थिक मदद

स्वीट्स दुकानों में भी मिली गड़बड़ी

कुडू मेन रोड स्थित मेसर्स रांची स्वीट्स में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब पाई गई. इस पर संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. टीम ने स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. वहीं, मेसर्स सागर स्वीट्स में बासी लड्डू मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया. बस स्टैंड क्षेत्र में जांच के दौरान कुछ ठेलों पर खाद्य सामग्री में अखाद्य रंगों के इस्तेमाल की बात सामने आई. टीम ने संबंधित सामग्री को नष्ट कराया. संचालकों को एफएसएसएआई प्रमाणित खाद्य रंगों का ही इस्तेमाल करने तथा हेड कवर और एप्रेन पहनने का निर्देश दिया गया.

फल विक्रेताओं को 15 दिन में लाइसेंस लेने का नोटिस

अभियान के दौरान सभी फल विक्रेताओं को 15 दिनों के अंदर खाद्य लाइसेंस लेने का नोटिस दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. टीम ने दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Coal News: आम्रपाली कोल माइंस में CISF की तैनाती, 200 जवान संभालेंगे सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >