लोहरदगा में खाद्य विभाग का छापा, फफूंद लगे रसगुल्ले मिले, होटल संचालक पर जुर्माना

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर फफूंद लगे रसगुल्ले और प्रतिबंधित रंग वाली जलेबी को नष्ट किया. दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया.

लोहरदगाः एफएसएसएआइ, नयी दिल्ली के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को लोहरदगा शहर में मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों, थोक व्यापारियों और वितरकों के गोदामों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की.

कई दुकानों और गोदामों की हुई जांच

अभियान के दौरान रिलायंस स्टोर, वी-मार्ट, मिशन चौक स्थित अग्रवाल नेटवर्क, विवेक स्टोर, अग्रवाल ट्रेडर्स, न्यू बदला इंटरप्राइजेज और अमृत एजेंसी समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. जांच के दौरान रिलायंस रिटेल द्वारा भ्रामक दावा करने वाले करीब एक दर्जन उत्पादों को स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाए जाने की जानकारी मिली.

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

एनर्जी ड्रिंक हटाकर कंपनी को लौटाने का निर्देश

न्यू बदला इंटरप्राइजेज और अशोक जनरल स्टोर में स्टींग एनर्जी ड्रिंक तथा अग्रवाल नेटवर्क में कैम्पा एनर्जी गोल्ड बूस्ट ड्रिंक पाया गया. जांच टीम ने संबंधित उत्पादों को हटाकर कंपनी को वापस करने का निर्देश दिया.

फफूंद लगे रसगुल्ले मिले, होटल संचालक पर जुर्माना

राणा चौक स्थित ढ़ेला होटल में जांच के दौरान फफूंद लगे रसगुल्ले मिले. टीम ने रसगुल्लों को नष्ट कराया और होटल संचालक पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया. वहीं बाबा फास्ट फूड में खराब रोल बेस मिलने पर 500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया. राजस्थान जलेबी सेंटर में प्रतिबंधित रंगयुक्त चाशनी मिलने पर उसे नष्ट कराया गया.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर ने बताया कि मिलावटी और मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में विश्वनाथ गगराई और रजनीश कुमार मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- करोड़ों के खर्च पर ऑडिट में मिली गड़बड़ियां, NPU VC के अधिकार पर अगले आदेश तक रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >