मनरेगा योजना में अधिक मजदूरों को काम दें :बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, जनसेवकों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, जनसेवकों के साथ बैठक आयोजित की गयी. आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने पंचायत वार मनरेगा योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना की समीक्षा की. बीडीओ संग्राम मुर्मू ने सभी पंचायत सचिव और जनसेवकों को निर्देश देते हुए की मनरेगा योजना के तहत पिछले वर्ष लगाये गये पौधों को थाला बनाकर बरसात तक सिंचाई कराने का निर्देश दिया गया.क्योंकि धूप काफी पड़ रहा है.जिसके लिए पौधों का सिंचाई आवश्यक है. वहीं पौधों में एच टेका लगाने के लिए भी कहा गया. साथ ही इन दिनों प्रखंड क्षेत्र आम बागवानी के लिए मनरेगा योजना के तहत गड्ढा खुदाई का कार्य चल रही है. उसमें जॉब कार्ड धारी मजदूरों को काम में लगाने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना में जो लाभुक अग्रिम राशि लेने के बाद कार्य शुरू नहीं किये हैं. वैसे लोगों से जनसेवकों को राशि की वसूली करने का निर्देश दिया गया तथा जनसेवकों को क्षेत्र भ्रमण कर आवास का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ रघुनाथ मुंडा, जेइ राजीव कुमार, बीपीआरओ सुजीत उरांव, पंचायत सचिव डॉली तिर्की, माही कुमारी, नागमणि उरांव, आरती चेरमाको, जनसेवक ओमप्रकाश साहु,अजय वर्मा,संदीप रजक समेत अन्य पंचायत सचिव और जनसेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >