लोहरदगा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोहरदगा में भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, मंदिरों में 'आशीर्वाद के दीये' जलाकर पीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की गई. पूर्व सांसद और पार्टी के प्रमुख नेता इस आयोजन में शामिल हुए.

लोहरदगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला की ओर से जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की योजना और झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के साथ सभी मंडलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में आशीर्वाद के दीये जलाये गये. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी.

अटल भवन से शुरू हुआ कार्यक्रम

लोहरदगा नगर में शाम छह बजे अटल भवन से आशीर्वाद का दीया जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद बरवाटोली स्थित मनोकामना मंदिर, गुदरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, पावरगंज स्थित देवी मंदिर और किस्को मोड़ स्थित सूर्य मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में दीये जलाये गये. सभी मंडलों के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, लोहरदगा जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री अमित कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीचंद प्रजापति, पवन तिग्गा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >