लोहरदगा जिला के 25 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू

लोहरदगा जिला के 25 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सोमवार को जिला में धान अधिप्राप्ति का निंगनी लैंपस से विधिवत शुभारंभ किया. जिला में 21 लैंपस और चार एफपीओ को धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है़ इसमें निंगनी लैंपस से सोमवार को शुरुआत की गयी. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोहरदगा जिला को 2.5 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है़ ऐसे में जितने किसान अपना धान सरकार को देना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लैंपस में अपना धान दे सकते हैं. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 24.50 रुपये प्रति किग्रा की दर से किसानों को एकमुश्त उनके बैंक खाते में किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जो बाजार मूल्य से काफी अधिक है़ धान अधिप्राप्ति के बाद कुछ वेरिफिकेशन किया जायेगा और एकमुश्त राशि लगभग एक सप्ताह के अंदर आपके बैंक खाता में क्रेडिट कर दी जायेगी़ अपना धान देने के लिए किसान अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम, नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, प्रखंड कार्यालय या जिला आपूर्ति कार्यालय में जाकर करा सकते हैं. 25 धान अधिप्राप्ति केंद्र : धान अधिप्राप्ति केंद्रों में लोहरदगा प्रखंड का हेसल लैंपस, निंगनी लैंपस, मन्हो लैंपस, बाघा लैंपस, जोरी लैंपस, कुड़ू प्रखंड का कोलसिमरी लैंपस, कुड़ू लैंपस, ककरगढ़ लैंपस,, लावागाई लैंपस,, चंदलासो लैंपस, किस्को प्रखंड का अरेया लैंपस,, किस्को लैंपस, हेसापीड़ी लैंपस, खरकी लैंपस, जोड़ा सखुवा एफपीओ, सेन्हा प्रखंड का सेन्हा लैंपस, बूटी लैंपस, अलौदी लैंपस, सुखसम्पदा एफपीओ, सेन्हा एग्रो एफपीओ, बदला लैंपस, कैरो प्रखंड का सढ़ाबे लैंपस, हनहट लैंपस, नौशाद एग्रो एफपीओ और भंडरा प्रखंड का गडरपो लैंपस शामिल है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >