जाति प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन ठप, छात्रवृत्ति को लेकर छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी

कुड़ू प्रखंड में सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिससे छात्रों और राशन कार्ड धारकों को भारी परेशानी हो रही है.

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड सह अंचल कार्यालय क्षेत्र में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की परेशानी इन दिनों बढ़ गR है. विभिन्न अनुसूचित जातियों के लोगों के जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहे हैं, जिससे प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है.

ऑनलाइन आवेदन नहीं होने से एक ओर जहां विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर राशन कार्ड धारकों को भी प्रमाण पत्र जमा करने के लिए प्रखंड कार्यालय और प्रज्ञा केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

तकनीकी समस्या के कारण नहीं हो रहा आवेदन

जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन अपलोड किया जाता है. संबंधित वेबसाइट पर हल्का राजस्व अनमैप्ड होने के कारण आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. जब तक हल्का राजस्व को ऑनलाइन मैप नहीं किया जाता, तब तक यह समस्या बनी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- हत्या के मामले में आरोपी बिग्नेश कुजूर दोषी करार, सजा पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई

इधर, कक्षा 10वीं, इंटर और स्नातक के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां नजदीक आ रही हैं. ऐसे में विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है. कई छात्र अपनी समस्या को लेकर प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव से मिलने पहुंचे थे, लेकिन क्षेत्र में रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. हालांकि, छात्रों ने फोन पर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया है.

जल्द दूर होगी तकनीकी समस्या

इस संबंध में प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है. एनआईसी लोहरदगा के जिला समन्वयक से बातचीत कर तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कराया जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि अनुसूचित जाति के ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >