पेशरार में नेटवर्क प्रोबलेम, डिजिटल काम ठप

डिजिटल इंडिया के तहत होने वाली योजनाओं और सरकारी कार्यों का लाभ लेने के लिए नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

किस्को . डिजिटल इंडिया के तहत होने वाली योजनाओं और सरकारी कार्यों का लाभ लेने के लिए नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पेशरार प्रखंड क्षेत्र में नेटवर्क की गंभीर समस्या ने डिजिटल कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया है. प्रखंड मुख्यालय और थाना परिसर में भी नेटवर्क की कमी के कारण लोग अपनी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, और उन्हें बार-बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां भले ही मोबाइल टावर लगाये गये हों, लेकिन नेटवर्क की स्थिति बहुत खराब है. इसका असर ऑनलाइन कार्यों पर पड़ा है, जैसे कि मनरेगा, आवास योजना, पेंशन, बैंकिंग और प्रज्ञा केंद्र के कार्य. इन सभी योजनाओं के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता है. शनिवार को नेटवर्क और धीमी इंटरनेट सेवा के कारण दिनभर कोई भी कार्य नहीं हो पाया. लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. प्रखंड मुख्यालय में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के सहारे डिजिटल कार्य किये जाते हैं, लेकिन वहां भी नेटवर्क की प्रमुख समस्या बनी रहती है. सर्वर डाउन होने से अधिकारी और कर्मी परेशानी में रहते है और आम आदमी को भी सरकारी कामकाजी प्रक्रिया में बाधाएं आती हैं. जीओ का नेटवर्क नहीं होने से अन्य कंपनियों के नेटवर्क से काम करना भी काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसके कारण सरकारी कार्यों में देरी और परेशानी बनी रहती है. लोगों का कहना है कि जब तक नेटवर्क की समस्या का समाधान नहीं किया जायेगा, तब तक डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को पूरा करना मुश्किल होगा. नागरिकों ने अधिकारियों से इस समस्या को सुलझाने की अपील की है, ताकि वे अपनी आवश्यक सेवाओं का सही समय पर लाभ उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >