नगर परिषद के सफाई कर्मी की हड़ताल 19 से

नगर परिषद लोहरदगा के कर्मचारी विरोधी रवैया के कारण नगर परिषद के सफाई कर्मी 19 मई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लाचार है.

लोहरदगा. नगर परिषद लोहरदगा के कर्मचारी विरोधी रवैया के कारण नगर परिषद के सफाई कर्मी 19 मई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लाचार है. इसकी जानकारी देते हुए संघ के महेश सिंह ने बताया कि नगर परिषद से पैसा मिलने के बावजूद मात्र जनवरी 2025 का वेतन कंपनी ने दिया. समाज का सबसे निरीह नगरपालिका के कर्मचारी का शोषण कंपनी द्वारा किया जा रहा है. फरवरी से अप्रैल 2025 तक का वेतन बकाया है. वेतन नहीं मिलने से बाल-बच्चे की पढ़ाई-लिखाई में काफी परेशानी हो रही है. बीमार सदस्य को डाक्टर से दिखा कर दवा खरीदने का पैसा नहीं है. दुकानदा�� राशन उधार देना बंद कर दिया है. बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गयी. तत्पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक पूरा वेतन का भुगतान नहीं होगा,तब हमलोग 19 मई से हड़ताल में रहेंगे. इस बात को लेकर नगर परिषद लोहरदगा के प्रशासक से भी मिले. पूर्व में भी एक बार एक कंपनी नगरपालिका आया था.वह कर्मचारियों का वेतन-भत्ता लेकर भाग गया था.आज भी कर्मचारियों को वही शंका हो रही है. कहा गया कि जब नगर परिषद पैसा देगा,तब कंपनी वेतन देगा, तो फिर कंपनी की क्या जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >