मुक्ति धाम तक पहुंचना भी मुश्किल, जर्जर सड़क से परेशान लोग

लोहरदगा में हरमू-भक्सो स्थित मुक्ति धाम तक जाने वाली सड़क की बदहाली ने अंतिम सफर को भी कठिन बना दिया है. गड्ढों और जलजमाव से शवयात्रा में शामिल लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग सड़क निर्माण और बेहतर जल निकासी की मांग कर रहे हैं.

गोपी कुंवर की रिपोर्ट

लोहरदगा: शहर में आम लोगों की आवाजाही के लिए सड़कों को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन अंतिम सफर की डगर अब भी मुश्किल बनी हुई है. हरमू-भक्सो स्थित मुक्ति धाम तक जाने वाली सड़क जर्जर होने के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ हिस्से होने से शव वाहन समेत अन्य वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो जाता है.

बरसात में और बढ़ जाती है परेशानी

मुक्ति धाम शहर का महत्वपूर्ण स्थल है, जहां लोग अपने परिजनों को अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं. ऐसे संवेदनशील समय में भी खराब सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वालों के साथ शव वाहन को भी आवागमन में परेशानी होती है. कई बार उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण शव भी गिर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी में 44,790 विद्यार्थियों के लिए 1353 शिक्षक, अधिकारियों के 53 पद स्वीकृत

लंबे समय से बनी है सड़क की बदहाली

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुक्ति धाम तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है. कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

सड़क निर्माण और जल निकासी की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग से मुक्ति धाम तक जाने वाली सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है. साथ ही जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए बेहतर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी की गयी है. लोगों का कहना है कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक शहर की व्यवस्था नागरिकों के साथ होनी चाहिए. ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले मार्ग को भी बेहतर और सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए. सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है.

ये भी पढ़ें- रांची में अब आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, बड़गाई में बनेगा बर्थ कंट्रोल सेंटर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >