सांसद प्रतिनिधि ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

सांसद सुखदेव भगत के कुड़ू प्रखंड प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने शनिवार को प्रखंड के कोलसिमरी गांव में नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

कुड़ू. सांसद सुखदेव भगत के कुड़ू प्रखंड प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने शनिवार को प्रखंड के कोलसिमरी गांव में नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से प्रखंड के कोलसिमरी गांव में 25 केवी के ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसके बाद शनिवार को सांसद सुखदेव भगत के कुड़ू प्रखंड प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने शुभारंभ किया. ट्रांसफार्मर उद्घाटन के मौके पर लाल विकास नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रखंड में जहां भी ट्रांसफर जलने के कारण अंधेरा हो रहा है, सभी स्थानों पर ट्रांसफर लगाया जायेगा. मौके पर विनोद उरांव, संतोष गोप,मोनु महतो, व्यास पासवान, रंजित महली, सतेंद्र यादव,सुनिल महली,फागुन उरांव, नितिन महतो,काशी महली,दशरथ भगत, बसंती देवी, सरिता देवी तथा अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >