सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा को लेकर केंद्रीय सरना समिति की बैठक

सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा को लेकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रघु उरांव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई.

फोटो बैठक करते लोग

लोहरदगा. सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा को लेकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रघु उरांव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई. जिसमें विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके सभी विषय पर सभी ने बारी-बारी से अपने विचार सुझाव दिये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा किस रूट से जायेगी, एमजी रोड स्थित झखरा कुम्बा में पहानो के द्वारा पूरे विधि विधान से सरहुल पूजा होगी. तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसका रूट न्यू नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ा तालाब, अप्पर बाजार, राणा चौक, मिशन चौक, बरवाटोली चौक, अजय उद्यान, कस्तूरबा छात्रावास, अलका सिनेमा, सोमवार बाजार, पावर गंज चौक, पहुंचेगी दूसरी ओर से कचहरी चौक में पूजा पश्चात शोभायात्रा सरना समिति के नेतृत्व में निकालकर पावर गंज चौक तक आयेगी. दोनों का मिलन होने के बाद शोभायात्रा बाबा मठ होते हुए मैंना बगीचा पहुंचेगी और वहां पर समापन होगी. मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक मणि उरांव ने कहा कि आगामी 01 अप्रैल को पूरे भव्यता के साथ शहर में सरहुल शोभायात्रा निकाली जायेगी. बैठक में आदिवासी संगठनों से अपील की गयी कि अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र वेशभूषा के साथ शोभायात्रा में भाग ले. शोभायात्रा पूरी तरह से नशा मुक्त होगी. शोभा यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध होनी चाहिए. समिति की अगली बैठक 30 मार्च को समय 12 से कॉलेज परिसर में होगी. बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रघु उरांव, सचिव शशि कुमार भगत, संरक्षक सह जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव, सेन्हा जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, पाडहा बेल लक्ष्मी नारायण भगत, कोटवार गोसाई उरांव, संरक्षक बिफैइ उरांव , अनिल कुमार भगत, आदिवासी छात्र संघ के फूलचंद उरांव, राजी पडहा सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष सोमदेव उरांव,जिला सरना समिती अध्यक्ष चैतू उरांव, वीर बुधु भगत लूर कुड़िया के निर्देशक संजीव भगत, मतलू उरांव, बिरी उरांव, विमल भगत, अमित उरांव, पंकेश उरांव, विनोद उरांव, राकेश उरांव, संदीप उरांव, सुहानी उरांव, सुनीता उरांव, दीपिका राव, महादेव उरांव ,सभी छात्रावास के छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >